Monday, March 26, 2012

------- गरीबी की रेखा -----
उस चेहरे की नाउम्मीदी को देखिये
गरीब की खाली थाली को देखिये।
गरीबी रेखा से नहीं बदलती जिंदगी
गरीब के चश्मे से गरीबी को देखिये।
गरीब की किसी बसाहट में जाकर
बेबस मां की बदनसीबी को देखिये।
जिगर के टुकड़े को रोटी न दे सकी
बाँहे पसारती भुखमरी को देखिये।
गरीब का बच्चा भी गरीब बनेगा
गरीबी नहीं उस मजबूरी को देखिये।
लक्ष्मण रेखा की तरह है गरीबी रेखा
इसके नीचे की लाचारी को देखिये।
सरकार वादे करके पल्ला झाड़ लेती है
गरीबी पर होती राजनीति को देखिये।




No comments:

Post a Comment