Wednesday, September 11, 2013

हिन्दी को बेचारी  बनाया  हिन्दी भाषी लोगों ने
अंग्रेज़ी को सम्मान दिलाया हिंदी भाषी लोगों ने।
हिंदी दिवस पर जश्न मनाकर ,याद कर हिंदी को
हिन्दी पर अहसान जताया, हिन्दी भाषी लोगों ने।   
हिन्दी विदों को  शाल भेंट कर ,प्रशंसा में उन की
हिन्दी का गुणगान कराया , हिंदी भाषी लोगों ने।
हिन्दी की सुंदर माला में शब्द पिरोकर अंग्रेज़ी के
हिन्दी का  उपहास उड़ाया ,हिंदी भाषी लोगों ने।
हिन्दी  भाषा ऐसी है , दिल को ठंडक पहुंचाती है
उसको रेगिस्तान  बनाया, हिंदी भाषी लोगों  ने।
खुद में  सिमट कर रह गई, चुपके चुपके रोती है
हिन्दी को बेज़ुबान बनाया, हिंदी भाषी लोगों ने।

 

No comments:

Post a Comment